फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shivam and Ranjana became champions in the 100 meter race.

Maharajganj News: सौ मीटर दौड़ में शिवम और रंजना बने चैंपियन

Sun, 15 Mar 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Shivam and Ranjana became champions in the 100 meter race.
पी एम श्री विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिता में परतावल ओवर ऑल चैंपियन।
पीएम श्री विद्यालयों की आयोजित की गई क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन

परतावल ओवरऑल चैंपियन और सदर उपविजेता
महराजगंज। जिले के पीएम श्री विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिता जिला स्टेडियम में आयोजित की गई। इसमें परतावल ब्लॉक ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए विजेता और सदर ने प्रथम उपविजेता व निचलौल ने द्वितीय उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया।
जनपद के 12 ब्लॉक के सभी पीएम श्री विद्यालयों के करीब 500 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शिवम परतावल और बालिका वर्ग में रंजना लक्ष्मीपुर व्यक्तिगत चैंपियन बने। इसी प्रकार कबड्डी में मिठौरा ने प्रथम स्थान तथा निचलौल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खो-खो में सिसवा ने प्रथम और निचलौल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में सदर और निचलौल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में 100 मीटर बालक दौड़ में शिवम परतावल ने प्रथम स्थान सबरे आलम बृजमनगंज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और 100 मीटर बालिका दौड़ में रंजना लक्ष्मीपुर ने प्रथम स्थान तथा प्रीती सिसवा को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 200 मीटर बालक वर्ग में मनीष को प्रथम स्थान शिवा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालिका 200 मीटर दौड़ में रंजना को प्रथम स्थान मंजू को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। श्रुतिलेख में संजीवनी सदर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना दी।

विजेता खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी पनियरा शिव कुमार तथा डी सी बालिका शिक्षा अखिलेश कुमार और प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, डाॅ. सुधाकर राय ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध निराला, व्यायाम शिक्षक अखिलेश पाठक, विवेक कुशवाहा, आशीष सिंह, नवनीत पटेल, सुजीत यादव, रवि यादव, पंकज सिंह, संदीप कन्नौजिया, विवेक सिंह, अनिल चौरसिया, दिवाकर ध्वज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed