फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shiv pratap shukla delivered a programe

विश्व के उभरते परिदृश्य में भारत की अहम भूमिका- शिव प्रताप

Mon, 02 May 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shiv pratap shukla delivered a programe
विश्व के उभरते परिदृश्य में भारत की भूमिका अहम : शिव प्रताप
विज्ञापन

महराजगंज। पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि विश्व के उभरते परिदृश्य में भारत की अहम भूमिका है। भारत की नीतियों से सीखने की जरूरत है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सत्र में रविवार को बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि भारत की विदेश नीति भी अपने प्रभाव क्षेत्र के विस्तार, विभिन्न राष्ट्रों के बीच अपनी भूमिका की वृद्धि और उभरती हुई शक्ति के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की परिकल्पना करती है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान और इसके लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर देने की बुनियाद इस बात पर निर्भर है कि हम अपना घरेलू उत्पादन और खपत की प्रक्रिया को बढ़ाएं। आज के दौर में जब विश्व व्यवस्था में बहुत सी अनिश्चितताएं उत्पन्न हो गई हैं और हम वैश्विक व्यापार और वित्त के भरोसे नहीं बैठे रह सकते, तो भारत के लिए यह आवश्यक हो गया है कि अपने यहां मजबूत घरेलू आर्थिक व्यवस्था का निर्माण करे।
विज्ञापन

--
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पनियरा प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, घुघुली प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, परतावल प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष फरेंदा राजेश जायसवाल, सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता
कार्यक्रम में अभिषेक मिश्रा, अंजनी द्विवेदी, धीरेंद्र कुमार पांडेय, अरविंद द्विवेदी, सोहन लाल गुप्ता, दीपक तिवारी, ईश्वर द्विवेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

--
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, ओम प्रकाश पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, जनार्दन गुप्ता, अमरनाथ पटेल, मधुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed