{"_id":"5de3e7ba8ebc3e54d447036f","slug":"shakitipeeth-lehra-temple-will-be-connected-by-two-lane-road-maharajganj-news-gkp331510337","type":"story","status":"publish","title_hn":"टू लेन सड़क से जुड़ेगा प्रसिद्ध शक्तिपीठ लेहड़ा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टू लेन सड़क से जुड़ेगा प्रसिद्ध शक्तिपीठ लेहड़ा मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टू लेन सड़क से जुड़ेगा शक्तिपीठ लेहड़ा मंदिर
महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ लेहड़ा मंदिर को टू लेन सड़क से जोड़ने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। इससे श्रद्धालुओं व पर्यटकों का सफर आसान हो जाएगा। इसके लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग को 298 लाख रुपये मुहैया कराया है। मिनी विन्ध्याचल के रूप में विकसित हो रहे लेहड़ा शक्तिपीठ पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ साल दर साल बढ़ती जा रही है। यहां नेपाल, बिहार समेत आसपास के जिलों के लोग मां दुर्गा के दर्शन करने आते हैं।
पिछले दिनों सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मंदिर को टू-लेन से जोड़ने का एलान किया था। फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग से लेहड़ा मंदिर को जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने 596.85 लाख का इस्टीमेट तैयार किया है। शासन ने पहली किश्त के रूप में 298 लाख अवमुक्त भी किया है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि फरेन्दा-बृजमनगंज मार्ग से लेहड़ा मंदिर को जोड़ने के लिए सात मीटर चौड़ी करीब 2.50 किमी सड़क के लिए 596.85 लाख का प्राक्कलन शासन को भेजा है। इसके सापेक्ष शासन ने पहली किस्त के रूप में 298 लाख अवमुक्त भी कर दिया है। अब सड़क निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।