{"_id":"5e949ac78ebc3e77360e5ab9","slug":"shaher-se-gaon-tak-sannata-maharajganj-news-gkp347920676","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः शहर से गांव तक सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः शहर से गांव तक सन्नाटा
विज्ञापन
महराजगंज में दुर्गा मंदिर के पास निचलौल मार्ग पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : MAHARAJGANJ
लॉकडाउन : 20वें दिन भी गांव से शहर तक सन्नाटा
फोटो
महराजगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के बीसवें दिन सोमवार को गांव से लेकर शहर तक सन्नाटा पसरा नजर आया। सड़कों पर पुलिसकर्मी जगह-जगह मुस्तैद नजर आए। खाद्यान्न संबंधी वाहन भी सक्रिय दिखे। जिम्मेदार भी भ्रमण कर लोगों से लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते मिले। हालांकि कुछ जगहों पर इसका उल्लंघन भी देखने को मिला।
नगर के फरेंदा, निचलौल, चौक व चिउरहां मार्ग पर सोमवार को सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा नजर आया। सड़क पर वे ही वाहन दिखे जो खाद्यान्न सामग्री लेकर आ-जा रहे थे अथवा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहे। पुलिस विभाग के जिम्मेदार सड़कों पर भ्रमण कर बैंकों के आसपास मौजूद लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग तथा नगर में लॉकडाउन का पालन करने संबंधी अपील करते देखे गए। वहीं ठूठीबारी, झुलनीपुर, निचलौल, सिसवां, घुघली, परतावल, पनियरा, फरेंदा, बृजमनगंज, धानी, कोल्हुई, नौतनवां, सोनौली, मिठौरा, चौक आदि क्षेत्रों में भी सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा नजर आया। नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह पुलिसकर्मी सक्रिय रहकर आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच करते पाए गए। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
छूट अवधि में पुलिस रख रही नजर
ग्रामीण क्षेत्र हो या नगरीय क्षेत्र छूट अवधि में सुबह छह बजे से 10 बजे के बीच पुलिस लोगों पर नजर रख रही है। भ्रमण कर लोगों को लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक भी कर रही है।