फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shah and CM will address the booth conference

बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे शाह और सीएम

Mon, 04 Feb 2019 12:23 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shah and CM will address the booth conference
बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे शाह और सीएम - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नगर पालिका सभागार में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। इसमें 8 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में चर्चा हुई। बताया गया कि जिला कारागार के सामने स्थित मैदान में 8 फरवरी को प्रस्तावित भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं।  
विज्ञापन


सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि 2019 का चुनाव देश की सीमाओं की सुरक्षा और विकास के हिसाब से महत्वपूर्ण है। भाजपा ने पारदर्शी सरकार के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को सम्मान देने का कार्य किया है। हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ा है। अब सैनिकों को बुलेट का हिसाब नहीं देना पड़ता। सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ राष्ट्र हित में कार्य हुए हैं। पूरे विश्व में पीएम नरेंद्र मोदी  की लोकप्रियता बढ़ी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मुखिया अपना मार्गदर्शन देने के लिए  8 फरवरी को जनपद में आ रहे हैं, यह हम सबके लिए गौरव की बात है। उधर, पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि जिला कारागार के सामने स्थित मैदान में भाजपा के क्षेत्रीय बूथ अध्यक्षों का आठ फरवरी को सुबह 11 बजे से सम्मेलन होगा। इसमें पार्टी की क्षेत्रीय इकाई के दायरे में आने वाले 11 जिलों के करीब 20 हजार बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने बताया कि 8 फरवरी को बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महराजगंज आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सम्मेलन की तैयारी तेज कर दी गई है। आठ फरवरी को जिन ग्यारह जनपदों के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होने वाला है, उनमें गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, मऊ, आजमगढ़, बलिया आदि शामिल हैं।  उन्होंने बताया कि बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, प्रभारी मंत्री रमापतिराम त्रिपाठी सहित अन्य जनपदों के भाजपा सांसद भी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कारागार के सामने थोड़ी दूरी हेलीपैड भी बनेगा। इसके लिए प्रशासन स्तर से तैयारी की जा रही है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, विवेक पांडेय, प्रमोद त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, परदेसी रविदास, राघवेंद्र मिश्र, अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed