फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shabbir is making rounds of the tehsil as the order is not registered in the Khatauni.

Maharajganj News: खतौनी में आदेश दर्ज नहीं होने पर शब्बीर लगा रहे तहसील के चक्कर

Sun, 19 Oct 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shabbir is making rounds of the tehsil as the order is not registered in the Khatauni.
महराजगंज। खतौनी में आदेश दर्ज न होने के कारण शब्बीर तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर पर खतौनी में आदेश का पालन दर्ज न करने का आरोप है। यह समस्या सुनाते हुए शब्बीर ने तहसील कर्मियों की कथनी-करनी को बयां किया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में नौतनवा तहसील के बैरवा चंदनपुर निवासी शब्बीर पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार कर्ण सिंह को शिकायती पत्र देकर कंप्यूटर ऑपरेटर पर खतौनी में आदेश दर्ज न करने का आरोप लगाया। शब्बीर ने बताया कि पिता मुशर्रफ हुसैन ने एक वसीयत लिखी थी। उनकी मौत के बाद नायब तहसीलदार लक्ष्मीपुर के यहां से आदेश पारित हुआ, जिसका अनुपालन खतौनी में करना था। मगर कंप्यूटर ऑपरेटर ने लगभग छह माह बीतने के बाद भी आनाकानी कर अभी तक आदेश को खतौनी में दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच कर कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed