फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sexual abuse of a woman on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण

Fri, 25 Jun 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sexual abuse of a woman on the pretext of marriage
शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक यौन शोषण करता रहा। अश्लील वीडियो भी बनाकर उसके पति के मोबाइल फोन पर भेजकर वायरल कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को शुक्रवार को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, सूचना प्रौद्योगिकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया है कि वह प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर का कोर्स करती थी। उसी दौरान दूसरे गांव निवासी एक युवक ने शादी की बात कहते हुए प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद युवक यौन शोषण करने लगा। 15 फरवरी को आरोपी युवक ने अपनी मां से मुलाकात कराने के बहाने कमरे पर बुलाया। जहां पर युवक ने यौन शोषण करने के दौरान अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद वीडियो पति के मोबाइल पर भेज वायरल कर दिया। आरोप है कि आरोपी युवक पति को धमकी देने लगा कि अगर कहीं शिकायत की गई तो जान से मरवा देगा। आरोपित पर केस दर्ज कर करने की पुष्टि कोतवाल मनीष सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed