Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seven Jan Aushadhi Kendras have been opened across 18 CHCs in the district.

Maharajganj News: कहीं ताला तो कहीं दवाओं का टोटा, मरीजों को नहीं मिल रहा सस्ती दवाओं का लाभ

Sun, 01 Nov 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Seven Jan Aushadhi Kendras have been opened across 18 CHCs in the district.
महराजगंज। जिले के रिकॉर्ड में कुल 82 जनऔषधि केंद्र संचालित हैं। वहीं, 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सात जनऔषधि केंद्र खोले गए हैं। अस्पताल परिसरों में संचालित इन केंद्रों की पड़ताल में कहीं महीनों से ताला लटका मिला तो कहीं दवाओं की कमी सामने आई। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंच रहे गरीब मरीजों को सस्ती दवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

परतावल सीएचसी परिसर में खुला जनऔषधि केंद्र तीन महीने से बंद है। केंद्र संचालक नंदन जायसवाल ने बताया कि चिकित्सक पर्चे पर जनऔषधि की दवाएं नहीं लिखते थे। इसके चलते बिक्री घटकर प्रतिदिन करीब 500 रुपये रह गई थी। दुकान का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया था। इसलिए केंद्र बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि चिकित्सक जनऔषधि की दवाएं लिखना शुरू कर दें तो केंद्र दोबारा खोलने को तैयार हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने मामले की जांच कर उचित दिशा-निर्देश देने की बात कही।
विज्ञापन

निचलौल सीएचसी परिसर में 21 जून 2025 को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोला गया था। शुरुआत के बाद से ही इसका संचालन अनियमित रहा और अब करीब एक साल से दुकान बंद है। हालांकि, सीएचसी से दो किलोमीटर दूर ओबरी गांव और एक किलोमीटर दूर नगर के लोहिया वार्ड स्थित जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध हैं। सिसवा सीएचसी परिसर में खुला केंद्र भी नियमित रूप से नहीं खुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा सीएचसी परिसर स्थित जनऔषधि केंद्र शनिवार दोपहर बंद मिला। संचालक अतुल चंद त्रिपाठी ने बताया कि जरूरी काम से केंद्र बंद करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अस्पताल में गंभीर बीमारियों के मरीज कम आते हैं, इसलिए केंद्र पर सामान्य बीमारियों की दवाएं ही रखी जाती हैं।
रतनपुर सीएचसी का जनऔषधि केंद्र नियमित रूप से संचालित हो रहा है। संचालक सुखदेव द्विवेदी के अनुसार, यहां प्रतिदिन करीब 300 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं और जरूरतमंदों के लिए दवाएं उपलब्ध हैं। बनकटी सीएचसी केंद्र पर संचालक अमन चौरसिया ने बताया कि फिलहाल 45 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। इंजेक्शन, सिरप और बेल्ट भी रखे गए हैं। अन्य दवाओं के लिए आर्डर दिया गया है।

जिला अस्पताल में भी दवाओं की कमी
जिला अस्पताल परिसर स्थित जनऔषधि केंद्र पर भी जरूरत के मुताबिक दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। संचालक प्रणय खेतान ने बताया कि केंद्र पर 600 से अधिक प्रकार की दवाएं होनी चाहिए लेकिन फिलहाल करीब 350 प्रकार की दवाएं ही मिल रही हैं। एजिथ्रोमाइसिन और मल्टीविटामिन जैसी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। सैनिटरी नैपकिन की भी कमी है, जबकि इसकी प्रतिदिन करीब 10 गत्ते बिक्री होती है।




बोले अधिकारीसभी केंद्रों के संचालन और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली जाएगी। जहां केंद्र बंद हैं या दवाओं की कमी है, वहां आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित लोगों को निर्देशित किया जाएगा।
- डॉ. नीरज कन्नौजिया, नोडल अधिकारी, जन औषधि केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article