फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Settlement Day: Disposal of 24 out of 172 cases

समाधान दिवस : 172 मामलों में से 24 का किया गया निस्तारण

Sun, 14 Jun 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Settlement Day: Disposal of 24 out of 172 cases
भिटौली थाने में फरियादियों की समस्याओ को सुनते सदर तहसीलदार पंकज शाही। 
महराजगंज। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिले भर में प्राप्त 172 प्रार्थना पत्रों में से 24 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम सोहरौना राज निवासी नाथू चौहान ने लिखित शिकायत में बताया कि सोहरौना राजा और तरकुलवा तिवारी की सीमा पर उनका तथा उनके पटीदारों का वर्षों पुराना खेत है। आरोप है कि 10 जून 2026 की सुबह शिकायतकर्ता की जमीन के पड़ोसी तरकुलवा तिवारी निवासी इम्तियाज खान और रियाज खान ने बिना किसी राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में उसके खेत में लगभग तीन मीटर अंदर तक घुसकर पत्थर गाड़ दिया। नाथू चौहान ने भूमि की पैमाइश कराकर वास्तविक सीमा निर्धारित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार, थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह के नेतृत्व में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान आए कुल 14 मामलों में से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना सभागार में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को नायब तहसीलदार सुदेव पटेल एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जनसुनवाई की।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम छपवा निवासी श्याम लाल ने शिकायती पत्र देकर अपने विपक्षियों पर न्यायालय के आदेश का अनुपालन न होने देने का आरोप लगाया। उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed