फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Server stalled, people worried about Khataini

Maharajganj News: सर्वर ठप, खताैनी के लिए लोग परेशान

Mon, 20 Jan 2025 07:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 20 Jan 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Server stalled, people worried about Khataini
महराजगंज। सदर तहसील में खतौनी काउंटर पर सोमवार को सर्वर ठप होने के कारण बड़ी संख्या में लोग परेशान रहे। सुबह से ही खतौनी बनवाने के लिए लोग काउंटर पर पहुंचने लगे, लेकिन 11 बजे से सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। इसके चलते ठंड में लोगों को घंटों कतार में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भुलन पटेल निवासी चौपरिया, सुबह से खतौनी बनवाने के लिए आए थे और एक घंटे से लाइन में खड़े रहे। इसी तरह ओंकार रामपुर निवासी 30 मिनट से कतार में खड़े थे। उन्होंने कहा कि हमारे पास और भी जरूरी काम हैं, लेकिन यहां घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हिसामुद्दीन निवासी अहिरौली सुबह 11 बजे से कतार में खड़े थे और वह सर्वर के ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समस्या अक्सर देखने को मिलती है, लेकिन तहसील प्रशासन के जिम्मेदार इस समस्या को लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं मानिक राम निवासी मुरादपुर सुबह 11 बजे से कतार में खड़े थे। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा दिन यहां बर्बाद हो गया है। वृंदावन रामपुर निवासी सुबह से कतार में खड़े थे। उन्होंने बताया कि सर्वर ठप होने से खतौनी नहीं मिली। अजय, दिनेश, कतवारू, अनीता, सुनीता, घनश्याम, विजय, लालबहादुर, आलोक कुमार, सितेंद्र, मनोज, बबलू, जितेंद्र आदि ने तहसील प्रशासन से मांग किया है कि खतौनी काउंटर पर सर्वर और अन्य तकनीकी समस्याओं का स्थाई समाधान के लिए ठोस पहल किया जाए। तहसीलदार सदर पंकज कुमार शाही ने बताया कि सर्वर में कुछ तकनीकी दिक्कत हो रही है। जल्द ही इसे ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed