फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Server failed...Indian tourists could not go to Nepal

Maharajganj News: सर्वर फेल...नेपाल नहीं जा सके भारतीय पर्यटक

Fri, 03 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Server failed...Indian tourists could not go to Nepal
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली से नववर्ष पर नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को नेपाल भंसार कार्यालय में सर्वर फेल होने के चलते निराश होना पड़ा। कुछ पर्यटकों को वापस जाना पड़ा। इसको लेकर भैरहवा भंसार कार्यालय के बाहर हंगामा हो गया। यह स्थिति एक जनवरी बुधवार की शाम को भी रही।
विज्ञापन

वाहनों के नेपाल प्रवेश के भंसार व सुविधा की अनुमति के ऑनलाइन सर्वर काम न करने से नेपाल के रूपनदेही के बेलहिया स्थित भंसार कार्यालय में हंगामे की स्थिति रही। बुधवार की रात आठ बजे से सर्वर ठीक हुआ। इस दौरान 10 बजे तक 45 भारतीय वाहनों के साथ भारतीय पर्यटक नेपाल गए। बृहस्पतिवार को सुबह से फिर सर्वर डाउन होने से भारतीय वाहनों को नेपाल जाने की अनुमति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

बीते दो दिन में करीब 8050 हजार भारतीय पर्यटक सरहद पर अपने वाहनों के साथ फंसे रहे और नेपाल व्यवस्था को कोसते हुए सरहद से लौट आए।
भारतीय पर्यटक विनोद गुप्ता, संदीप रौनियार, जगपाल सिंह, सुजीत राम ने बताया कि वह अपने वाहन से नेपाल नववर्ष 2025 मनाने नेपाल जाने के उद्देश्य से आए थे, लेकिन भंसार कर्मी सर्वर डाउन होने का हवाला दे उन्हें नेपाल प्रवेश की अनुमति नहीं दे रहे हैं। सरहद पर भारत-नेपाल समझौता का अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल कस्टम के राम प्रसाद रेगमी ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश में बाधा आई है। करीब दो बजे सर्वर ठीक होने के बाद भंसार पेपर बनने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed