फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sentenced to one day judicial custody

Maharajganj News: एक दिन न्यायिक अभिरक्षा की सजा सुनाई

Wed, 19 Mar 2025 08:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Mar 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Sentenced to one day judicial custody
महराजगंज। न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा ने मारपीट कर अंग भंग के मामले में सुनवाई की। आरोप सिद्ध होने पर अभियुक्त राम जगत, शिव प्रसाद निवासी वचगंपुर थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज प्रत्येक को एक दिन न्यायिक अभिरक्षा की सजा सुनाई है। साथ ही 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया है। इसी तरह मार-पीट और गाली-गलौच के मामले में सुनवाई की।
विज्ञापन

आरोप सिद्ध होने पर अभियुक्त विशम्भर निवासी बरडाड टोला भेड़िया पार थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज को एक दिन न्यायिक अभिरक्षा की सजा सुनाई है और 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज ने गोवंश को मांस के उद्देश्य से क्रूरता पूर्वक ले जाने और पकड़े जाने के मामले की सुनवाई की। आरोप सिद्ध होने पर अभियुक्त रमेश निवासी लेदवा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज को जेल में बिताई गई अवधि और 1750 रुपये की अर्थदंड की सजा दंडित किया है।
विज्ञापन

इसी तरह गोवंश को मांस के उद्देश्य ले जाने और पकड़े जाने के मामले की सुनवाई की। आरोप सिद्ध होने पर अभियुक्त खेदन प्रसाद निवासी रामपुर जंगल थाना हनुमानगंज जिला कुशीनगर को जेल में बिताई गई अवधि और 2000 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed