फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sent photo to future husband to stop girlfriend's marriage

Maharajganj News: प्रेमिका की शादी रोकने के लिए होने वाले पति को भेज दी फोटो

Fri, 21 Mar 2025 08:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Mar 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Sent photo to future husband to stop girlfriend's marriage
परतावल। एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी रोकने के लिए प्रेमिका का फोटो उसके होने वाले पति को भेज दीं, जिससे शादी टूटने की नौबत आ गई। मामला का नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड का है, जहां का रहने वाले एक युवक और उसी वार्ड की युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन युवती के परिवार ने उसकी शादी किसी और से तय कर दी।
विज्ञापन

यह बात प्रेमी को नागवार लगी। उसने खुद के साथ का युवती का फोटो उसकी शादी तय होने वाले युवक को भेज दी। यह देखकर दूल्हा और उसके परिवार में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत युवती से जवाब मांगा, जिससे दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। जब युवती को इस बात का पता चला तो उसने अपने परिवार को पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार, मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन



पहले भी आरोपी युवक तोड़वा चुका है शादी
आरोपी युवक की यह पहली हरकत नहीं है। इससे पहले भी इस तरह का घिनौना कार्य कर चुका है। युवती के परिजनों ने बताया कि इससे पहले बड़ी बेटी की शादी तय थी। उस दौरान भी इस युवक ने उल्टा सीधा जानकारी देकर होने वाले दामाद को भड़का दिया जिससे उसने शादी से इंकार कर दिया। इसके अलावा दो बार युवती के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए पकड़ा गया था, लेकिन लोगों के समझाने बुझाने पर कहीं शिकायत नहीं की गई। अब उसकी आदत बन गई है। आए दिन वह हम लोगों को तंग करता रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed