फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sensation of getting a piece of meat in suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी

Sun, 26 Feb 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 26 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sensation of getting a piece of meat in suspicious circumstances
जांच के लिए मांस के टुकड़े भेजे गए प्रयोगशाला
विज्ञापन

पनियरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमासिन खुर्द गांव के सिवान में पोखरी के पास जिवधन के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, देखने से प्रतीत हो रहा है कि किसी जानवर के शव के टुकड़ा हैं, लेकिन ग्रामीणों को शक है कि यह किसी व्यक्ति के शव का टुकड़ा हो सकता है।
इसको लेकर वन विभाग व पुलिस में असमंजस की स्थिति बनी हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मांस के टुकड़ाें का सैंपल जांच के लिए लिए। स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए पशु विभाग के चिकित्सकों को बुलाया है।
विज्ञापन

राजकीय पशु चिकित्सालय पनियरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है मौके पर पशु विभाग की टीम को भेजा गया है। मांस के टुकड़े की जांच के लिए सैंपल फॉरेसिंक लैबोरेट्री पशु चिकित्सा महाविज्ञान प्रयोगशाला मथुरा भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मांस का टुकड़ा जानवर का है या किसी व्यक्ति का।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उप निरीक्षक रामचरन सरोज का कहना कि मांस के टुकड़े के कुछ भाग को जांच के लिए भेजा गया है। बांकी रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी जगदंबा पाठक ने बताया कि मांस के टुकड़े को देखकर यह लग रहा है कि यह सुअर का मांस है। मांस के कुछ भाग को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed