फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Senior officials will also treat patients at CHCs.

Maharajganj News: सीएचसी पर अब वरिष्ठ अधिकारी भी करेंगे मरीजों का इलाज

Thu, 08 Jan 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Senior officials will also treat patients at CHCs.
महराजगंज। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राहत भरी खबर है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सीधे वरिष्ठ अधिकारियों की सेवाएं मिलेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (अपर सीएमओ) और डिप्टी सीएमओ भी सीएचसी की ओपीडी में दो घंटे तक बैठकर मरीजों का इलाज करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 12 ब्लॉक स्तर पर स्थित हैं। इन केंद्रों पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सीमित संसाधन और चिकित्सकों की कमी के चलते स्वास्थ्य कर्मियों पर काम का दबाव अधिक रहता है। इसका सीधा असर मरीजों की सुविधाओं और इलाज की गुणवत्ता पर पड़ता था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था के तहत सीएमओ, अपर सीएमओ और डिप्टी सीएमओ को निर्धारित रोस्टर के अनुसार सप्ताह में तीन दिन किसी न किसी सीएचसी पर ओपीडी करनी होगी। वे प्रतिदिन कम से कम दो घंटे तक ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखेंगे। वरिष्ठ अधिकारी अपने ओपीडी कार्य का पूरा विवरण ओपीडी रजिस्टर में दर्ज करेंगे। इसमें प्रतिदिन देखे गए मरीजों की संख्या, रोग का संक्षिप्त विवरण और दी गई सलाह या उपचार का उल्लेख अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले माह से सीएचसी पर वरिष्ठ अधिकारी ओपीडी करेंगे। यह व्यवस्था केवल कागजी नहीं रहेगी, बल्कि इसकी नियमित निगरानी की जाएगी। यदि किसी अधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार ओपीडी नहीं की जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
डॉ. नवनाथ प्रसाद, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed