{"_id":"6a7e0a5e99a9d3331507c127","slug":"send-a-letter-to-the-concerned-organization-in-case-of-project-delays-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-183263-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परियोजनाओं में देरी होने पर संबंधित संस्था के खिलाफ भेजें पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परियोजनाओं में देरी होने पर संबंधित संस्था के खिलाफ भेजें पत्र
विज्ञापन
महराजगंज। सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। फैमिली आईडी निर्माण को भी मिशन मोड में करने और सभी विभाग अपने अपने लाभार्थियों की फैमिली आईडी को लक्षित तरीके से बनवाएं।
यह बातें जिला मुख्य विकास अधिकारी ने कहीं। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास संबंधी विभिन्न कार्य योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति कार्याें की समीक्षा के दौरान वह मातहतों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में विलंब की दशा में संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध पत्र प्रेषित करें।
उन्होंने बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
सीडीओ ने पर्यटन परियोजनाओं की गति को तेज करने और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने बी, सी और डी ग्रेड वाली योजनाओं में प्रभावी कदम उठाते हुए प्रदर्शन सुधारने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी कन्हैया यादव आदि मौजूद रहे।