फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sekhuai student secured first place in the state in the race.

Maharajganj News: दौड़ में सेखुई के छात्रा ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया

Mon, 13 Oct 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Sekhuai student secured first place in the state in the race.
फरेंदा। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की तरफ से झांसी में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में फरेंदा के सेखुई की छात्रा ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। उसकी सफलता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में कक्षा दस की छात्रा सविता चौरसिया ने ब्लाॅक से लेकर जिला स्तरीय व मंडलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए झांसी में आयोजित प्रदेशस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन के बाद रविवार घर पर पहुंचने पर उसका विद्यालय एवं गांव के लोगों ने स्वागत किया। जहां ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार व पूर्व प्रधानाचार्य सभापति चाैबे, रामउजागिर चौबे, प्रांत प्रमुख अनिल कुमार चौबे, अभय व राहुल सहित तमाम लोगों ने छात्रा को माला पहना कर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने कहा कि छात्रा ने बेहतर प्रदर्शन करके गांव का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता पर पूरा क्षेत्र खुश है। इस दौरान केशव चौबे, शमशेर अली,तुफैल, हरिहर, लक्ष्मण यादव, रामचरन, राजू चौरसिया व बरखू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed