फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   seeking of property

मुख्य मार्ग के किनारों की संपत्ति खोजने में जुटा पालिका प्रशासन

Tue, 10 Sep 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
seeking of property
मुख्य मार्ग के किनारों की संपत्ति खोजने में जुटा पालिका प्रशासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने के लिए चल रहे तोड़फोड़ को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन भी अब अपनी मुख्य मार्ग की संपत्ति की खोजबीन में जुट गया है। अधिशासी अधिकारी ने संपत्ति लिपिक को लेखपाल के साथ नगर पालिका की संपत्ति चिह्नित करने व उसकी सुरक्षा की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इन दिनों नगर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य करा रहा है। चौड़ीकरण के कार्य से बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। जिस तरह से चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है उससे यह तय है कि आने वाले समय में बुनियादी सुविधाओं को लेकर नए सिरे से कवायद करनी पड़ेगी। फरेंदा मार्ग पर ध्वस्त हुए नाले, शौचालय आदि को देखते हुए भविष्य में पालिका प्रशासन को ये सारी व्यवस्था नए सिरे से शुरू करानी पड़ सकती है। इसे देखते हुए पालिका प्रशासन से मुख्य मार्ग के साथ ही अन्य स्थानों पर स्थिति संपत्ति की जानकारी लेने का काम शुरू कर दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने संपत्ति लिपिक को लेखपाल के साथ मिलकर पालिका की संपत्ति का चिह्नांकन कर उसे सुरक्षित कराने की हिदायत दी है।अधिशासी अधिकारी राजेश जायसवाल ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य से नगर में बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। सड़क चौड़ीकरण के बाद बुनियादी सुविधाओं के विकास की पहल की जाएगी। नगर के मुख्य मार्गों पर अपनी भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed