फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seeing the lock in the hospital, the villagers staged a sit-in

अस्पताल में ताला बंद देख ग्रामीणों ने दिया धरना

Sun, 18 Sep 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Seeing the lock in the hospital, the villagers staged a sit-in
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला बंद देख ग्रामीणों ने दिया धरना।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
अस्पताल में ताला बंद देख ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन

लोगों ने आश्वासन के बाद समाप्त किया धरना
कोठीभार (महराजगंज)। क्षेत्र के बंदी ढाला न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद पर रविवार को 11 बजे ताला लगा देख लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया तो सीएचसी सिसवा के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन अस्पताल में डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट मौजूद रहेंगे, इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया।

सिसवा नगर पालिका के सभासद राजन विश्वकर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं होने से इलाज कराने में लोगों को परेशानी होती है। मरीजों को इलाज के 10 किमी दूर सिसवा या घुघली ले जाना पड़ता है। रविवार को यहां केंद्र पर आरोग्य मेला भी नहीं लगा है। करीब बीस दिनों से अस्पताल में ताला बंद है। यहां कोई स्टाफ नहीं आता है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य मकसूदन कुशवाहा, सुरेश यादव, संतोष यादव, श्याम सुंदर कुशवाहा, राज कुमार चौहान आदि मौजूद रहे। अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि यहां तैनात किस वजह से उपस्थित नहीं हैं, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार से प्रत्येक दिन अस्पताल में चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट उपलब्ध रहेंगे। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed