{"_id":"60c25eb18ebc3e842d2819fb","slug":"seed-shop-samples-maharajganj-news-gkp397642665","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में बीज की दुकान से लिए गए कीटनाशक के 12 नमूने, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में बीज की दुकान से लिए गए कीटनाशक के 12 नमूने, होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज में बीज की दुकान से लिए गए कीटनाशक के 12 नमूने, होगी जांच
महराजगंज। जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर ने परतावल व घुघली क्षेत्र में बीज की दुकानों की जांच की। जांच के दौरान कीटनाशक के कुल 12 नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेेजा जाएगा।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि परतावल स्थित मौर्या बीज भंडार से इमिडाक्लोरोपीड, क्लोरोपाइरीफास व साइपरमेथरिन, घुघुली के किसान बीज भंडार से पेंडामेथलिन, इमिडाक्लोरोपीड व टू फोर डी, महावीर ट्रेडर्स घुघुली से साइपरमेथरिन, अल्फामेथरिन व क्लोरोपाइरीफास तथा नेबुईयां में आदित्य बीज भंडार से टू फोर डी, इमिडाक्लोरोपीड व डाइक्लोराइड आदि कीटनाशक के नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कीटनाशक व बीज के दुकानों पर आगे भी जांच जारी रहेगी। उन्होंने सभी दुकानदारों को निर्देशित किया है कि वे कीटनाशक व खरपतवार नाशक दवाओं की बिक्री का रिकार्ड स्टॉक रजिस्टर में अवश्य दर्ज करें। स्टाक रजिस्टर में विवरण दर्ज न किए जाने पर दुकानदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।