फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   seed shop samples

महराजगंज में बीज की दुकान से लिए गए कीटनाशक के 12 नमूने, होगी जांच

Fri, 11 Jun 2021 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
seed shop samples
महराजगंज में बीज की दुकान से लिए गए कीटनाशक के 12 नमूने, होगी जांच
विज्ञापन

महराजगंज। जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर ने परतावल व घुघली क्षेत्र में बीज की दुकानों की जांच की। जांच के दौरान कीटनाशक के कुल 12 नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेेजा जाएगा।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि परतावल स्थित मौर्या बीज भंडार से इमिडाक्लोरोपीड, क्लोरोपाइरीफास व साइपरमेथरिन, घुघुली के किसान बीज भंडार से पेंडामेथलिन, इमिडाक्लोरोपीड व टू फोर डी, महावीर ट्रेडर्स घुघुली से साइपरमेथरिन, अल्फामेथरिन व क्लोरोपाइरीफास तथा नेबुईयां में आदित्य बीज भंडार से टू फोर डी, इमिडाक्लोरोपीड व डाइक्लोराइड आदि कीटनाशक के नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कीटनाशक व बीज के दुकानों पर आगे भी जांच जारी रहेगी। उन्होंने सभी दुकानदारों को निर्देशित किया है कि वे कीटनाशक व खरपतवार नाशक दवाओं की बिक्री का रिकार्ड स्टॉक रजिस्टर में अवश्य दर्ज करें। स्टाक रजिस्टर में विवरण दर्ज न किए जाने पर दुकानदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed