{"_id":"654e860d60a23285a7037bb7","slug":"security-tightened-on-india-nepal-border-regarding-diwali-and-chhath-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9355-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दीपावली एवं छठ को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दीपावली एवं छठ को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
विज्ञापन
दीपावली एवं छठ को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
पगडंडियों पर जवानों की संख्या बढ़ाते हुए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। वहीं, भारत-नेपाल सीमा की सभी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही भारत-नेपाल के सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर सहित सभी सीमा पर निगरानी तेज की दी गई है। मुख्य बॉर्डर से लेकर नदी घाटों और पगडंडियों पर जवानों की संख्या बढ़ाते हुए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। सरहद पर नेपाल से आने वाले प्रत्येक लोगों की तलाशी के साथ आईडी की जांच की जा रही है।
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। एसएसबी के अलावा सुरक्षा एजेंसियां चौकस है। सीमा से जुड़े सभी रास्तों पर गश्त बढ़ा दी गई है। नाइट विजन कैमरे से लैस एसएसबी जवान सुरक्षा में जुटे हुए हैं। भारत नेपाल बार्डर हमेशा से संवेदनशील रहा है। इस बार्डर पर कई बार आतंकी भी पकड़े जा चुके हैं। इन घटनाओं को देखते हुए सीमा पर एसएसबी के जवान चौकसी बरत रहे हैं।
नेपाल से आने वाले यात्रियों की कड़ाई के साथ जांच किया जा रहा है। संदेह होने पर आईडी की जांच एवं नाम पते नोट कर उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति मिल रही है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस एसएसबी के साथ मिलकर संयुक्त गश्त कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जांच को लेकर डॉग स्क्वायड की ली जा रही मदद
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी ने जहां जवानों की संख्या बढा दी गई है। तो दूसरी तरफ सरहद के पगडंडियों पर भारत और नेपाल दोनों देशों की पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है जिसमें डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली जा रही है। महराजगंज का 84 किलोमीटर बॉर्डर नेपाल से जुड़ा है।
जनपद का अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पूरी तरह खुली है। कहीं से कोई भी नोमेंस लैंड पार कर एक-दूसरे देश में प्रवेश कर सकता है। महराजगंज जनपद में कोल्हुई से लेकर पथलहवा बॉर्डर तक एसएसबी के 17 बीओपी हैं, जहां से बॉर्डर की निगरानी की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खुली सीमा सुरक्षा एजेंसियों के लिए बढ़ी चुनौती
भारत नेपाल सीमा संवेदनशील होने के साथ ही भारत से नेपाल आने जाने के वालों के द्वारा एक गंभीर समस्या है। सरहद की 84 किलोमीटर खुली सीमा में करीब 104 पगडंडिया हैं। जिनमें कुछ स्थानों पर पैदल के अतिरिक्त पहुंचने का कोई साधन नहीं है।