Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Security heightened along the India-Nepal border in view of Diwali and Chhath festivals.

Maharajganj News: दीपावली और छठ पर्व को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

Fri, 06 Nov 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Security heightened along the India-Nepal border in view of Diwali and Chhath festivals.
सोनौली। दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोनौली सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच कर रहे हैं। बिना आवश्यक पहचान पत्र के भारत में प्रवेश करने पहुंचे कुछ लोगों को वापस नेपाल लौटा दिया गया। मुख्य सीमा मार्ग के साथ पगडंडी रास्तों और सीमावर्ती गांवों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सीमा पर तैनात जवान यात्रियों के पहचान पत्र और सामान की जांच कर रहे हैं। संदिग्ध दिखने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा वाहनों की भी जांच की जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी तरह की अवांछित गतिविधि न हो सके।
विज्ञापन

मुख्य सीमा मार्ग के अलावा पगडंडी रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है। एसएसबी, सोनौली पुलिस और नेपाल पुलिस के बीच समन्वय बनाकर संयुक्त पेट्रोलिंग की जा रही है। सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा खुली होने के कारण सोनौली के रास्ते प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोनों देशों के नागरिकों और पर्यटकों का आवागमन होता है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं।

सीओ नौतनवा वसंत कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पगडंडी रास्तों पर निगरानी बढ़ाने के साथ पुलिस टीमों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed