फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sector and zonal magistrates should have better knowledge of EVM operation

महराजगंज: ईवीएम संचालन की बेहतर जानकारी रखें सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

Sat, 22 Jan 2022 02:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Jan 2022 02:48 PM IST
सार

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण
 

विज्ञापन
Sector and zonal magistrates should have better knowledge of EVM operation
कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव को लेकर बैठक को संबोधित करते डीएम सत्येन्द्र कुमार।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज में सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ईवीएम संचालन की बेहतर जानकारी रखना सुनिश्चित करें। ऐसा करने से जहां किसी भी मतदेय स्थल पर मतदान के दौरान किसी तकनीकी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी, वहीं, मतदान प्रक्रिया को भी बेहतर ढंग से संपन्न कराया जा सकेगा। ये निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नौतनवां, पनियरा व फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर व जोनल मजिस्ट्र्ेटों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में नियमों को लेकर बेहद सतर्कता दिखाई जाए ताकि किसी प्रकार के विवाद से बचा जा सके। सेक्टर मजिस्ट्रेट रीपोल की संभावनाओं को टालने के लिए प्रत्येक पहलू का बारीकी से अध्ययन कर लें। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पोलिंग पार्टी की पूरी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की है। पीठासीन अधिकारी की शंकाओं के समाधान के लिए भी सेक्टर मजिस्ट्रेट ही उत्तरदायी होंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट नए नियमों को अच्छी तरह से समझ लें, ताकि कोई समस्या न हो।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि इस बार के चुनाव में पोस्टल बैलेट सुविधा का विस्तार किया गया है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने दायित्वों को अच्छी तरह समझते हुए तैयारियां करना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण देते हुए परियोजना निदेशक आरके पाल ने कहा कि इस बार सभी बूथों पर कोविड सहायता केंद्र स्थापित होगा। सभी को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। इस दौरान सभी जोनल, सेक्टर व निर्वाचन से जुड़े अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटवर्कविहीन बूथों पर होगी वायरलेस की सुविधा

इस बार के विधानसभा चुनाव में नेटवर्कविहीन बूथों पर वायरलेस सेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि किसी प्रकार की सूचनाओं व गतिविधियों की त्वरित जानकारी प्राप्त हो सके।

नामांकन दाखिल करने से पहले बैंक खाता खोल लें संभावित प्रत्याशी

जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार निर्वाचन व्ययों के भुगतान के लिए अलग बैंक खाता खोल लें। ये खाते नामांकन दाखिल करने से एक दिन पूर्व तक खुल जाना चाहिए। खाता अभ्यर्थी के नाम से, निर्वाचन अभिकर्ता के नाम से अथवा संयुक्त रूप से खोलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed