फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Second theft in Bahadurshah Nagar ward within 20 days.

Maharajganj News: बहादुरशाह नगर वार्ड में 20 दिन के अंदर हुई दूसरी चोरी

Wed, 22 Jul 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Second theft in Bahadurshah Nagar ward within 20 days.
नौतनवा। नगर के बहादुरशाह नगर वार्ड में भुंडी डिहवा स्थित एक घर को फिर चोरों द्वारा अपना निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस बार घर में घुसे चोर करीब एक लाख रुपये नकदी एवं विभिन्न जेवरात लेकर चंपत हो गए हैं। बतादें कि अभी 20 दिनों पूर्व ही उसी स्थान पर मौजूद एक घर में घुसकर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसका अबतक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं अब एक ही स्थान पर हुई दूसरी चोरी की घटना से मोहल्ले के लोगों में दहशत और पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कस्बे के बहादुरशाह नगर वार्ड में भुंडी डिहवा के पास कमलावती का घर मौजूद है। उन्होंने बताया कि वह करीब 10 दिन पहले नौतनवा स्थित अपना घर बंद कर फरेंदा क्षेत्र में स्थित अपने दूसरे घर पर गई हुई थीं। सोमवार की सुबह लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि चोर घर में रखा करीब एक लाख रुपये नकदी, दो सोने की चेन, पायल, पायजेब समेत अन्य कीमती सामान ले गए हैं। इतना ही नहीं चोरों ने घर की डेहरी में रखा चावल तक नहीं छोड़ा, उसे भी चोर समेत ले गए। घटना के बाद गृह स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed