फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Searching for land in new bodies for drinking water

पेयजल के लिए नए निकायों में भूमि की हो रही तलाश

Sun, 10 Jan 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Searching for land in new bodies for drinking water
पेयजल के लिए नए निकायों में भूमि की हो रही तलाश
विज्ञापन

- पनियरा, परतावल व बृजमनगंज नगर के लोगों को मिलेगा योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित तीन नए नगर पंचायतों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निकाय प्रशासन द्वारा निरंतर पहल जारी है। जीवन के लिए सर्वाधिक उपयोगी शुद्ध पेयजल को आमजन को उपलब्ध कराने के लिए सभी निकायों में भूमि ढूंढने का कार्य जारी है। भूमि मिलते ही वहां पर पाइप पेयजल योजना के तहत जल उपलब्ध कराने के लिए पहल प्रारंभ की जाएगी।
जिले में नए नगर पंचायत के रूप में सृजित पनियरा, परतावल व बृजमनगंज के अधिकांश लोगों को खरीद कर आरओ का पानी पीना पड़ता है। वहीं कुछ लोग इंडिया मार्का वाले हैंडपंप का पानी उपयोग कर रहे हैं। निकाय प्रशासन ने उनको कनेक्शन देकर टोटी से शुद्ध जल उपलब्ध कराने को लेकर पहल किए जाने की योजना बनाई है। इसके लिए प्रारंभिक स्तर पर निकायों में वाटर टैंक व कक्ष बनाने को लेकर भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि मिलते ही इसके निर्माण संबंधी प्रस्ताव तैयार किए जाने पर जोर दिया जाएगा। निकायों के प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि नगरवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाना प्राथमिकता में शामिल है। भूमि की उपलब्धता को देखते हुए इस पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने की पहल होगी।
विज्ञापन

न्यूनतम 100 गुणे 100 वर्ग फीट भूमि की होगी आवश्यकता
जल निगम के अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल ने बताया कि पाइप पेयजल योजना के तहत वाटर टैंक स्थापित करने व मोटर आदि लगाने को लेकर 100 गुणे 100 वर्ग फीट भूमि की आवश्यकता होगी। पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रयोग की जाने वाली भूमि इसमें नहीं जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed