फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Search operation conducted in the forest of Laxmipur range, no clue found

Maharajganj News: लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल में चला सर्च अभियान नहीं मिला सुराग

Mon, 08 Sep 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Search operation conducted in the forest of Laxmipur range, no clue found
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव कजरी से लापता बालक का पता आठ दिन बाद भी नहीं चल सका। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ समेत एसओजी, सर्विलांस, पुलिस की कई टीमें छानबीन में जुटी हैं। उसके बाद भी पुलिस अभी किसी मुकाम पर नहीं पहुंच सकी। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल में रविवार को सीओ अंकुर गीतम थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने पुलिस बल और लापता बालक के पिता और ग्रामीणों के साथ ड्रोन कैमरा की मदद से जंगल झाड़ी और खेसरहवा ताल में छानबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

समय बीतने के साथ-साथ पुलिस की धड़कने बढ़ती जा रही है कि आखिर बालक गया कहां। उधर परिजन भी काफी परेशान है। लापता बालक की मां संजू अग्रहरि अपने ओझल हुए बालक को देखने के लिए बेताब हैं। जब भी कोई उनके घर पहुंच रहा है तो वह रोने लग रही हैं। सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि पूरे दिन जंगल, तालाब आसपास के गांवों में छानबीन किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed