फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM stops slip cutting system, cylinders should be delivered to homes

Maharajganj News: एसडीएम ने पर्ची काटने की व्यवस्था पर लगाई रोक, घर पहुंचाएं सिलिंडर

Sun, 22 Mar 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
SDM stops slip cutting system, cylinders should be delivered to homes
बार-बार उपभोक्ताओं के लाइन लगाने एवं बढ़ते जनाक्रोश को देख एसडीएम सख्त
विज्ञापन

नौतनवा। गैस की किल्लत और समस्या के कारण उपभोक्ताओं के बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए अब एसडीएम नवीन प्रसाद ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने नौतनवा क्षेत्र के समस्त गैस एजेंसी के प्रबंधकों को पत्र जारी कर गोदाम पर आने वाले गैस की तत्काल उन्हें सूचना देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीएसी नंबर के आधार पर उपभोक्ताओं के घर गैस पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि गैस गोदाम सचालकों द्वारा गैस आमद की सूचना समय से न देने के कारण लेखपालों एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने में असुविधा हो रही है। वहीं पर्ची काटकर गैस आपूर्ति करने की व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को पहले पर्ची कटवाने और फिर गैस लेने के लिए दो-दो बार लाइन लगाना पड़ रहा है। इस वजह से अफरा-तफरी और आमजन के बीच आक्रोश की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि नौतनवा एवं मुड़िला सहित क्षेत्र के समस्त गैस एजेंसी के प्रबंधकों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि वह गोदाम पर गैस पहुंचने की तत्काल हमें सूचना देंगे और पर्ची काटने की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त कर डीएसी नंबर के आधार पर सिलिंडर सीधे उपभोक्ताओं के घर पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed