फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM inspected polling booths

Maharajganj News: एसडीएम ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

Wed, 06 Mar 2024 08:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Mar 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected polling booths
महराजगंज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बुधवार को मिठौरा ब्लॉक के पतरेंगवा व सिंदुरिया पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव कराने और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की आमजन से अपील की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्थानीय लोगों से मिलकर बातचीत की। एसडीएम ने मतदाताओं से कहा कि शासन और प्रशासन आपके साथ है। इसलिए किसी तरह के प्रलोभन और दबाव में न आएं। उन्होंने बूथों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि बूथों के आसपास ईंट, पत्थर जमा न होने पाएं, ताकि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जा सके। उन्होंने संभ्रांत लोगों से चुनाव में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, बिजली, शौचालय आदि व्यवस्था ठीक ढंग से सुनिश्चित कराएं इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष सिंदुरिया अजीत कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मिठौरा रामचरन सरोज सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed