{"_id":"67b746b8b8fe3baa7c0403a6","slug":"sdm-caught-three-trolleys-laden-with-silt-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-143120-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिल्ट लदी तीन ट्रॉली को एसडीएम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिल्ट लदी तीन ट्रॉली को एसडीएम ने पकड़ा
Thu, 20 Feb 2025 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 20 Feb 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के करमहिया गांव के पास झुलनीपुर नहर पटरी से बृहस्पतिवार को एसडीएम ने सिल्ट लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ ली। उसके बाद उन्होंने सिल्ट लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
वहीं मामले की जांच के लिए उन्होंने संबंधित विभाग को पत्र भी भेज दिया है। एसडीएम के इस कार्रवाई से सिल्ट के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें करमहिया गांव के पास झुलनीपुर नहर पटरी सिल्ट लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली आती हुई दिखाई दी। जिन्हें संदिग्ध होने पर रोक सिल्ट लदी वाहन से संबंधित कागजात दिखाने की मांग की गई है, लेकिन ट्रैक्टर चालकों ने मौके पर कोई कागजात नहीं दिखाया पाया।
ऐसे में तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं देर शाम को मामले में सिल्ट खनन से संबंधित उन्हें कागजात मुहैया कराया गया। जबकि सिल्ट ढोने से संबंधित वाहनों की कागजात नहीं उपलब्ध कराया जा सका। ऐसे में कृषि वाहनों से कॉमर्शियल कार्य करने की जांच के लिए आरटीओ को पत्र भेजा गया है। मामले में संबंधित विभाग की ओर से जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद