फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM asked for records of archives and consolidation

Maharajganj News: एसडीएम ने मांगा अभिलेखागार व चकबंदी का रिकार्ड

Tue, 11 Jul 2023 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
SDM asked for records of archives and consolidation
- सरकारी भूमि को बैनामा करने के प्रकरण में उप जिलाधिकारी ने अभिलेखागार की देखी खतौनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के मऊपाकड़ वार्ड में जिलाधिकारी के नाम से दर्ज सरकारी भूमि के बैनामा किए जाने के प्रकरण में उप जिलाधिकारी ने सोमवार को अभिलेखागार में पुरानी खतौनी को देखा। उन्होंने अभिलेखागार के कर्मियों से उसकी नकल उपलब्ध कराने को कहा है। नकल मिलने के बाद उसका चकबंदी से मिलान होगा। इसके बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा।
नगर पालिका परिषद महराजगंज के मऊपाकड़ में नौ डिस्मिल सरकारी भूमि है। यह जमीन राजस्व विभाग की खतौनी अभिलेख में जरे इंतजाम कलेक्टर नाम से दर्ज थी। इसी खतौनी में दो अन्य लोगों का भी नाम सहखातेदार के रूप में दर्ज था। चूंकि खतौनी हर छह वर्ष में संशोधित होती रहती है। इसी संशोधन के बहाने वर्ष 2017 में लेखपाल, कानूनगो व अन्य जालसाजों ने मिलकर डीएम का नाम खतौनी से हटवा दी। मामला पकड़ में आने के बाद डीएम ने दाखिल खारिज की प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए उप जिलाधिकारी को जांच सौंपी थी। प्रथम दृष्टया जांच में खतौनी में कूटरचित तरीके से नाम काटने की पुष्टि होने पर उप जिलाधिकारी ने जमीन को खतौनी में पुन: जरे कलेक्टर का नाम दर्ज करा दिया था। सोमवार को अभिलेखागार में पहुंचकर वहां रखी खतौनी को देखा एवं उसकी नकल को उपलब्ध कराने को कहा। अब उसका मिलान चकबंदी के अभिलेखों से कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-----------------

अभिलेखागार की खतौनी के नकल की मांग की गई है। नकल मिलने के बाद चकबंदी से उसका मिलान कराया जाएगा। मिलान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed