फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM arrived to investigate the complaint of illegal mining

Maharajganj News: अवैध खनन की शिकायत की जांच करने पहुंचे एसडीएम

Sat, 02 Sep 2023 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
SDM arrived to investigate the complaint of illegal mining
परमिशन की काॅपी व जमीन के कागज की हो रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धानी गांव के सामने स्थित राप्ती नदी व बंधे के बीच में अवैध मिट्टी के खनन की शिकायत पर उपजिलाधिकारी फरेंदा रमेश कुमार शुक्रवार को जांच करने पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से खनन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि जब तक परमिशन की कॉपी व जमीन के कागज की जांच नहीं कर ली जाएगी, तब तक इस क्षेत्र में खनन नहीं होगा। बेलसर रिगौली बंधे पर स्थित धानी गांव के सामने बंधे से करीब सौ मीटर की दूरी पर राप्ती नदी की तरफ जेसीबी लगाकर प्रतिदिन सैकड़ों ट्राॅली मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। जिसके कारण बंधे के किनारे रहने वाले लोगों में बाढ़ का डर सता रहा है। प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। एसडीएम ने बताया कि जब तक कागज की जांच नहीं होती तब तक खनन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed