फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Scout guide will show diversity of art and culture

Maharajganj News: कला व संस्कृति की विविधता दिखाएंगे स्काउट गाइड

Fri, 26 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 26 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Scout guide will show diversity of art and culture
सिसवा के चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज में आज होगा राष्ट्रीय शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत स्काउट गाइड की ओर से सिसवा के चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। इसमें देश भर से 500 से अधिक स्काउट गाइड के हिस्सा लेने की उम्मीद है। वे अपनी कला व संस्कृति की विविधता को दिखाएंगे।
देश के विभिन्न राज्यों की कला व संस्कृति को जानने व समझने एवं अपनी संस्कृति से दूसरे प्रांत के स्काउट गाइड को अवगत कराने के लिए सिसवा के चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज मेें शिविर लग रहा है। पांच दिन तक चलने वाले गतिविधियों में स्काउट-गाइड एक-दूसरे पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने का प्रयास करेंगे। शिविर का शुभारंभ केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी करेंगे। परिणाम व सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के निदेशक डॉ. राजकुमार कौशिक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


26 मई का राष्ट्रीय एकता शिविर का शुभारंभ होगा। शाम पांच बजे देश गीत प्रतियोगिता होगी। 27 मई को प्रादेशिक प्रदर्शनी सुबह नौ बजे लगेगी। दोपहर 2:30 बजे से भारत के त्योहारों पर आधारित प्रतियोगिता होगी। 28 मई को सुबह नौ बजे से प्रादेशिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता, दोपहर 2:30 बजे से भारत के विवाह प्रतियोगिता व शाम 6:30 बजे से शिविराग्नि व लोकनृत्य स्पर्धा होगी।29 मई को सुबह नौ बजे एकता रैली, दोपहर 2:30 भारत के व्यंजन की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 30 मई को सुबह सात बजे सर्वधर्म प्रार्थना व सुबह नौ बजे स्वच्छ भारत अभियान व समापन समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के सचिव संजय मिश्रा ने बताया कि जिले में पहली बार राष्ट्रीय एकता शिविर का होना गौरवपूर्ण है। इस आयोजन से स्थानीय स्काउट गाइड को बाहर की कला व संस्कृति एवं बाहर के स्काउट गाइड को स्थानीय कला व संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed