{"_id":"637a6a04df2a882b167346fb","slug":"scout-guide-will-get-a-boost-in-cbse-schools-maharajganj-news-gkp458110374","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई स्कूलों में स्काउट-गाइड को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई स्कूलों में स्काउट-गाइड को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

महराजगंज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की ओर से जिले में संचालित होने वाले सभी 22 विद्यालयों में स्काउट-गाइड को बढ़ावा देने की पहल होगी। इससे जहां इन विद्यालयों मेें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अनुशासित करने में मदद मिलेगी, वहीं वे समाज व देश हित से जुड़े कार्यों को भी करने के लिए प्रेरित होंगे।
स्काउट-गाइड से जुड़ने के बाद छात्र-छात्राओं में अनुशासन के विकास की पहल होती है। अब तक सिर्फ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के विद्यार्थियों को ही इसका लाभ मिल पाता था। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ दिलाने की कवायद होगी। स्काउट-गाइड से जोड़कर जहां छात्र-छात्राओं में अनुशासन व उनके व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाएगा वहीं, समाज व देश हित में चलने वाले कार्यक्रमों में उन्हें प्रतिभागिता के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
22 विद्यालयों के 20 हजार विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
स्काउट-गाइड की गतिविधियों का लाभ सीबीएसएई के कुल 22 विद्यालयों में अध्ययनरत 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा। जिला संगठन आयुक्त रामनरायन खरवार के मुताबिक जिन विद्यालयों में यह गतिविधियां संचालित होंगी उसमें जवाहर नवोदय विद्यालय, सावित्री पब्लिक स्कूल, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ सिसवा, माडर्न एकेडमी नौतनवां, एमपी पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल धनेवा, एबी इंटरनेशनल, केनफोर्ट एकेडमी, दिव्या पब्लिक स्कूल, नवजीवन मिशन स्कूल, मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल निचलौल, जीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, एएसपीएम पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हर्ट स्कूल, स्कालर एकेडमी, एसकेएसडी पब्लिक स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल, विशप एकेडमी व रैसिन स्कूल का नाम शामिल है।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी अब अनिवार्य रूप से स्काउट-गाइड की गतिविधियों को कराना होगा। इसके लिए सभी विद्यालय अपना पंजीकरण कराएंगे।
- अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक