फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Scope of facilities will increase, Rs 2.58 crore approved

Maharajganj News: बढ़ेगा सुविधाओं का दायरा, 2.58 करोड़ रुपये स्वीकृत

Sun, 16 Mar 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Scope of facilities will increase, Rs 2.58 crore approved
महराजगंज। जनपद की चौक नगर पंचायत की सुविधाओं में इजाफा होने जा रहा है। नए वित्तीय सत्र से पहले यहां दो विकास कार्य जहां प्रारंभ ह़ो जाएंगे वहीं दो छठ घाट भव्यता के साक्षी बनेंगे। नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी शीघ्र कार्य शुरू करने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

चौक नगर पंचायत में मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत यहं के दो छठ घाट आकर्षक बनेंगे। वार्ड नंबर 5 गुरू गोरक्षनाथ नगर में 86 लाख रुपये से छठ घाट को विकसित किया जाएगा। साथ ही वार्ड नंबर 15 के छठ घाट के बगल में फूड स्ट्रीट का निर्माण कराया जाएगा। फूड स्ट्रीट में आकर्षक दिखने वाली 15 दुकानों का निर्माण कराकर इसका आवंटन व्यापारियों को किया जाएगा।
विज्ञापन

महराजगंज हाट की तरह ही यह चौक स्ट्रीट के नाम से पहचाना जाएगा। इसी प्रकार मुख्यमंत्री आकांक्षी योजना के तहत वार्ड नंबर 5 में ही डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। लाइब्रेरी में किताब नहीं होगी, लेकिन ऑनलाइन कोई भी किताब यहां आसानी से ऑनलाइन पढ़ी जा सकेगी। लाइब्रेरी में बैठने की सुविधा से लेकर डिजिटल स्क्रीन के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 37 लाख रुपये की स्वीकृति शासन से मिली है। वार्ड नंबर 10 में मनोरंजन के दृष्टिकोण से आधुनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। पार्क में औषधीय गुण वाले पौधों को रोपकर उनके संरक्षण से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। पार्क निर्माण के लिए 45 लाख रुपये आकांक्षी नगर योजना के तहत स्वीकृत हुए हैं।

चौक नगर पंचायत में चार कार्य स्वीकृत किए गए हैं। दो कार्य नगरोदय योजना से तो आकांक्षी नगर योजना के तहत स्वीकृत हुए हैं। पार्क और डिजिटल लाइब्रेरी इसी सप्ताह से शुरू होगी। इसका टेंडर दो दिन के भीतर जारी होगा। छठ घाट और फूड स्ट्रीट हब निर्माण भी अंतिम सप्ताह में शुरू करा दिया जाएगा।
-ओमप्रकाश, ईओ नगर पंचायत चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed