{"_id":"65a91093bd1c75a3aa000906","slug":"scooty-riding-son-dies-in-collision-with-bike-two-injured-including-father-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14148-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार बेटे की मौत, पिता समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार बेटे की मौत, पिता समेत दो घायल
Thu, 18 Jan 2024 05:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Jan 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित करमहिया गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर स्कूटी सवार बाप-बेटे को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जबकि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत थाना बेलाटारी के परसौनी गांव निवासी सौरभ गुप्ता (18) पिता सुरेंद्र गुप्ता (40) को स्कूटी से लेकर निचलौल शहर स्थित एक डॉक्टर के पास इलाज कराने आया था। दवा लेकर पिता केे साथ घर लौट रहा था। अभी सौरभ झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित करमहिया गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रहे एक बाइक सवार धर्मेंद्र निवासी औरहवा ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ गुप्ता की मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर पीछे बैठे सुरेंद्र और दूसरे बाइक सवार धर्मेंद्र घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचे युवक के परिजनों में चीख पुकार मच गई। सौरभ भाई गौरव और बहन संध्या से बड़ा था। बेटे की मौत के बाद मां रजवंती देवी रो-रोकर बेसुध हो जा रही हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।