{"_id":"6a4022dd76c4651fd30024e7","slug":"scooty-hit-by-trailer-teenage-girl-dragged-for-100-meters-three-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180082-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, सौ मीटर तक घिसटती रही किशोरी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, सौ मीटर तक घिसटती रही किशोरी, तीन घायल
विज्ञापन
लोगों की सूझबूझ से बनी जान, श्यामदेउरवां चौराहे पर हुआ हादसा
परतावल। श्यामदेउरवां चौराहे पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक, स्कूटी और ट्रेलर की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक किशोरी स्कूटी समेत ट्रेलर में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से उसकी जान बच सकी।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी बेचू राजभर बाइक से श्यामदेउरवां आए थे। वापस लौटते समय वह श्यामदेउरवां चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान परतावल की ओर से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी पर सवार अर्चना (16) और साधना (15) निवासी छपिया सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर की चपेट में दोनों आ गईं। साधना किसी तरह ट्रेलर के पहिए के बीच से निकलकर बच गई जबकि अर्चना स्कूटी समेत ट्रेलर में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती रही।
लोगों ने शोर मचाकर ट्रेलर चालक को रुकने का इशारा किया। चालक द्वारा ब्रेक लगाने के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर में फंसी अर्चना को बाहर निकाला। हादसे में बेचू राजभर और अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि साधना को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल निजी क्लिनिक पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।