फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Schools will have to give details of parents with two daughters

विद्यालयों को देना होगा दो पुत्रियों वाले अभिभावक का ब्योरा

Tue, 25 Jan 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Schools will have to give details of parents with two daughters
विद्यालयों को देना होगा दो पुत्रियों वाले अभिभावक का ब्योरा
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के स्व वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को ऐसे अभिभावकों का ब्योरा उपलब्ध कराना होगा, जिनकी एक से अधिक पुत्रियां माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत हैं तथा उनकी आय मानक से कम है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के क्रम में विभाग की ओर से ऐसे अभिभावकों का ब्योरा एकत्र किया जा रहा है, जिनकी एक से अधिक पुत्रियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं तथा उनकी आय शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित आय सीमा से कम है। अधिकारियों की ओर से मांगी गई जानकारी के दृष्टिगत विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों के जिम्मेदारों से अविलंब निर्धारित प्रारूप में विवरण उपलब्ध कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

प्रारूप में जिम्मेदारों को विद्यालय के नाम के साथ-साथ स्व वित्त पोषित विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं की संख्या तथा एक से अधिक पुत्रियों की शिक्षण शुल्क लिए जाने वाली धनराशि की जानकारी देनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि स्व वित्त पोषित विद्यालयों के जिम्मेदार जल्द सूचना को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed