फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Schools up to class VIII opened, the glory returned

आठवीं तक के विद्यालय खुले, लौटी रौनक

Wed, 25 Aug 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Schools up to class VIII opened, the glory returned
पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम पर बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका। - फोटो : MAHARAJGANJ
आठवीं तक के विद्यालय खुले, लौटी रौनक
विज्ञापन

महराजगंज। लंबे समय बाद ही सही कोविड के कारण बंद हुए जूनियर स्तर के परिषदीय व निजी विद्यालयों को मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए खोल दिए गए। विद्यालय खुलने के बाद विद्यार्थियों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करतेे जहां शिक्षा ग्रहण की, वहीं विद्यालय खुलने का उत्साह भी दिखा।
शासन ने 23 अगस्त से जूनियर स्तर तथा एक सितंबर से प्राथमिक स्तर के विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया था, लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की वजह से संपूर्ण प्रदेश में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया तथा मंगलवार को पीईटी परीक्षा आयोजित की गई। ऐसे में जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था, वे विद्यालय तथा परिषदीय विद्यालय मंगलवार को खुल गए। कोविड गाइडलाइन के साथ बच्चों को कक्षा में पर्याप्त दूरी पर बैठाया गया। विद्यालय में उनकी उपस्थिति से रौनक दिखी। डिवाइन स्कूल के विद्यार्थी अजीत, अंशुल, शिल्पा, अंशिका, मुस्कान, काजल, राजदीप, अवनीश व इशानी श्रीनेत ने बताया कि विद्यालय खुलने से अब बेहतर ढंग से शिक्षा प्राप्त की जा सकेगी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर प्रथम के विद्यार्थी आयुष, अनुष्का, हलीमुन निशा, खुशी, इशांत वर्मा, खुशबू, किरन, मनोरमा, उपेंद्र, राधिका, तारामती, निखिल व राजकुमार ने बताया कि विद्यालय खुलने से अब प्रत्यक्ष रूप से शिक्षा से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिले में कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों को खोल दिया गया है। जिम्मेदारों को कोविड से बचाव के तौर-तरीकों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

‘बचाव के दृष्टिगत उठाए जा रहे कदम’
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बैजनाथ सिंह ने कहा कि कोविड से बचाव के दृष्टिगत विद्यालय में सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। डिवाइन स्कूल के प्रधानाचार्य आलोक रंजन त्रिपाठी ने बताया कि कोविड से बचाव के दिए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
महराजगंज। जिले भर में कक्षा छह से आठ तक के विद्यालयों के मंगलवार को खुलने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया तथा जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बीएसए ने सिसवा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति, परतावल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा चंद्रौली व श्यामदेउरवां, सदर के कंपोजिट विद्यालय सेमरा राजा तथा अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहतर है।

उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम को लेकर बात की। प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि वे विद्यालयों में कोविड गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से कराएं। विद्यार्थियों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed