फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School was running without recognition, notice

Maharajganj News: बिना मान्यता चल रहा था स्कूल, नोटिस

Thu, 25 Jul 2024 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Jul 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
School was running without recognition, notice
महराजगंज। परतावल क्षेत्र में बिना मान्यता चल रहे एक स्कूल को बृहस्पतिवार को विभाग ने नोटिस देकर विद्यालय बंद कराने के निर्देश दिए। इससे हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

परतावल क्षेत्र के गोधवल में एलकेजी से कक्षा आठ तक संचालित एमवीए स्कूल का खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर पटेल ने 16 जुलाई को निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते पाया गया।
विज्ञापन

स्कूल में एलकेजी से कक्षा आठ तक के 70 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय के प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि सभी छात्र-छात्राओं का नामांकन अगल-बगल के परिषदीय विद्यालयों में कराकर सूचित करें। लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने नहीं किया और विद्यालय संचालित किया जाने लगा। एक सप्ताह बाद भी जब विद्यालय का संचालन बंद नहीं किया गया तो खंड शिक्षा अधिकारी ने दोबारा नोटिस जारी करते हुए विद्यालय बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर पटेल ने बताया कि बिना मान्यता के संचालित एमवीए स्कूल को बंद करने के लिए नोटिस दिया गया है। यदि विद्यालय प्रबंधन द्वारा निर्देश का उल्लघंन किया जाता है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में बिना मान्यता के कोई भी स्कूल संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed