फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School director ran away with the girl, vandalized the house and school

Maharajganj News: किशोरी को लेकर स्कूल संचालक भागा, घर और स्कूल में तोड़फोड़

Sun, 02 Feb 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
School director ran away with the girl, vandalized the house and school
परसामलिक। क्षेत्र के एक गांव की किशोर को स्कूल संचालक लेकर भाग गया। शनिवार को किशोरी की बरामदगी को लेकर परिजनों के साथ भीड़ उग्र हो गई और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए आरोपी के परिजनों की पिटाई करते हुए घर और स्कूल में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ नौतनवा व चार थाने की फोर्स ने मामले को शांत कराया। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में एक स्कूल है। धर्म परिवर्तन की सूचना पर बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय को बंद करा दिया था। नाम बदलकर फिर खोल दिया गया। उसी स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा को विद्यालय का ही संचालक एक सप्ताह पहले लेकर भाग गया। छात्रा के आधार में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से कोर्ट मैरिज कर लिया।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने 24 जनवरी को तहरीर देकर छात्रा की बरामदगी और आरोपी पर केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर छात्रा के आधार और उसके अंक पत्र के आधार पर गांव के दो युवकाें पर 30 जनवरी को 137 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया। साथ ही 31 जनवरी को विवेचना के दौरान धारा बढ़ाते हुए छात्रा और आरोपी की तलाश में जुट गई। इधर, शनिवार को पीड़ित परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए आरोपी के विद्यालय में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम्प्यूटर कक्ष में घुसकर चार लैपटॉप, माॅनीटर, सीपीयू, यूपीएस, की-बोर्ड तोड़कर नष्ट कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी की मां और बहन की पिटाई भी कर दी।
घटना की सूचना पाकर सीओ नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष परसामलिक उमेश कुमार, बरगदवा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, ठूठीबारी थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, नौतनवा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचकर भीड़ को तितर बितर किया और गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पीएससी बल तैनात कर दिया। सीओ नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed