फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School children showed various arts, people danced

Maharajganj News: स्कूली बच्चाें ने विविध कलाओं का कराया दर्शन, झूमे लोग

Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
School children showed various arts, people danced
- महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन भी बच्चों ने देशभक्ति व भक्ति गीत के साथ शानदार नृत्य का किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज खेल मैदान में चल रहे महराजगंज महोत्सव के मंच पर तीसरे व अंतिम दिन मंगलवार को स्कूली बच्चों ने कला व संस्कृति की बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। भक्ति व देशभक्ति गीतों पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने एकल व समूह नृत्य कर प्रतिभा को निखारने का कार्य किया।
अंतिम दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आरंभ है प्रचंड... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। एक्सीलेंट स्कूल के बच्चों ने ना काटो मुझे दुखता है... पर नृत्य प्रस्तुत किया। आरके इंटर कॉलेज के विवेक, कार्मल इंटर काॅलेज की रितिका, महंत अवेद्यनाथ पीजी कॉलेज के निखिल, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की सुमन रावत, सरदार पटेल कॉलेज की श्वेता, दीनदयाल की अंशिका, कंपोजिट विद्यालय गिरहिया की खुशी, ऑक्सफोर्ड स्कूल की जाह्नवी, जीएसवीएस कॉलेज की सोनम मिश्रा, सूर्यनरायन सिंह कन्या इंटर कॉलेज की साक्षी पांडेय व लिटिल फ्लावर स्कूल की श्री त्रिपाठी ने भक्ति व देशभक्ति गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की प्रशंसा बटोरी।
विज्ञापन

जवाहर लाल पीजी कॉलेज की छात्राओं ने आरंभ है प्रचंडकाल, साधुशरण इंटर कॉलेज की छात्राओं ने घूमर गीत, आरके सनशाइन के बच्चों ने मिश्रित गीत, पैरामाउंट के बच्चों ने देश मेरा रंगीला गीत पर समूह नृत्य किया। सरदार पटेल इंटर कॉलेज के बच्चों ने कृष्णा है, नवजीवन ज्योति स्कूल के बच्चों ने माया की बोली बोले कोयलिया, ऑक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों ने दिल दिया है जान भी देंगे व सेकर्ट हर्ट स्कूल के बच्चों ने दिल दिया है जान भी देंगे गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन अरविंद जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित अंजन, रीतेश, शिरोमणि दूबे, अविनाश मिश्रा, सुनील मिश्रा समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
-----------
गोरखपुर व देवरिया के स्टाल पर उमड़ी भीड़
महोत्सव स्थल पर अंतिम दिन भी लगे एक जनपद एक उत्पाद स्टाल पर गोरखपुर के टेराकोटा, देवरिया के सजावटी सामान व लखनऊ के चिकनकारी से संबंधित स्टाल पर खरीदारों की काफी भीड़ दिखी। इसके साथ ही महोत्सव में लगे बस्ती, फिरोजाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी, आगरा, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सहारनपुर, बाराबंकी, पीलीभीत, भदोही, मुरादाबाद, बरेली, मिर्जापुर, शाहजहांपुर व महराजगंज के स्टाल पर भी लोगों का आना-जाना लगा रहा। उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने अपने सहयोगी राकेश जायसवाल, मनीष जैसवार, अविनाश आदि के साथ स्टालों पर पहुंचकर उन्हें व्यवस्थित कराने का कार्य किया।

--------------------
खाद्य सामग्रियों के स्टाल पर भी दिखी खरीदारों की भीड़
कार्यक्रम स्थल पर बने विभिन्न स्टालों मेंं लगे तरह-तरह के खाद्य सामग्रियों का भी लोगों ने आनंद लिया। दर्जन भर लगे स्टालों पर लोगों ने पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, चाट, आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, पानी आदि खरीदा। दुकानदारों को भी अपने स्टाल को लगाने का फायदा दिखा।

-------
विज्ञान प्रश्नोत्तरी में दीनदयाल व कंपोजिट स्कूल सोनरा अव्वल
महोत्सव के मुख्य मंच पर हुई जूनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कंपोजिट स्कूल सोनरा ने पहला, पैरामाउंट एकेडमी ने दूसरा व आरके सनशाइन स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में पंडित दीनदयाल कॉलेज ने पहला, काॅर्मल इंटर कॉलेज ने दूसरा व बजरंगी सिंह इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को बेहतर ढंग से कराने में पंकज मौर्या ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई।
-----------
स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए पुरस्कृत
तीसरे दिन के पहले सत्र में हुए स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान सफाई के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत के रूप में गुड्डू प्रसाद व गुलाब प्रसाद पाठक, खंड समन्वयक के रूप में विनय कुमार शर्मा, सुधाकर मौर्य व राघवेंद्र चौरसिया, ग्राम विकास अधिकारी के रूप में रामरतन यादव, परमेश्वर दूबे, मांडवी सिंह व सर्वोत्तम विश्वकर्मा तथा प्रधान के रूप में कतालू, अनामिका सिंह, मेवाती देवी, शैलेंद्र मद्धेशिया व रमेश सिंह को पुरस्कृत किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने सभी को पुरस्कृत किया। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने स्वच्छता विषय की महत्ता बताते हुए सभी से उसे अपनाने के लिए कहा। संचालन एके उपाध्याय ने किया। इस दौरान जिला समन्वयक संतोष शुक्ला, मनोज प्रजापति, प्रद्युमन सिंह आदि मौजूद रहे।
------------------------------------
अंतिम दिन भी सुरक्षा में मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी
महोत्सव स्थल पर अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिखे। महोत्सव के मंच के ठीक सामने बने स्टाल के साथ ही विभिन्न दीर्घाओं के पास वे नजर बनाए रखे। पुरुष के साथ-साथ महिला पुलिस कर्मियों की ओर से आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जगह-जगह तैनात कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया।


-------------
बारिश ने रंग में डाला भंग
महोत्सव के अंतिम दिन रुक-रुक कर हुई बारिश की वजह से महोत्सव परिसर में जगह-जगह कीचड़ ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ाया। हालांकि जर्मन हैंगर की वजह से कार्यक्रम के संचालन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई तथा वह निर्बाध रूप से चलता रहा।
--------
प्रभारी मंत्री ने देखा विद्यार्थियों का मॉडल, किया प्रोत्साहित
जीएसवीएस इंटर कॉलेज में लगे विज्ञान मॉडल का मंगलवार को प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान की प्रतिश्रा के दम पर आज भारत विश्व मेंं अलग पहचान रखता है। चंद्रयान तीन की सफलता ने देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान की सफलता में भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत ने कमाल दिखाया। नासा में कार्यरत वैज्ञानिकों में अधिकांश भारतीय हैं। जो देश को गौरवान्वित करने में जुटे हैं। विद्यार्थी पूरे विश्वास के साथ विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ें, उन्हें सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकेगा। संचालन अमरेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विमल पांडेय, अखिलेश्वर राव, देवेंद्र पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed