फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School children left their studies and came out in support of the protest

Maharajganj News: पढ़ाई छोड़ धरना-प्रदर्शन के समर्थन में उतरे स्कूली बच्चे

Wed, 16 Apr 2025 07:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Apr 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
School children left their studies and came out in support of the protest
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोतहा गांव में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीण धरना-प्रदर्शन पर बैठे हैं। वहीं प्रदर्शन के दूसरे दिन बुधवार को एक निजी इंटरमीडिएट काॅलेज के बच्चे पढ़ाई छोड़कर ग्रामीणों के समर्थन में पूरे दिन धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे।
विज्ञापन


बुधवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर धरना स्थल पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक के आश्वासन के बाद भी ग्रामीण अपने मांगों पर अड़े रहे। सोहगीबरवा गांव के बाजार स्थित एक भवन पर धरना प्रदर्शन पर बैठे परशुराम यादव, रामपति पाल, सुखल चौधरी, अयोध्या दास, ओमप्रकाश कुशवाहा, शिब्बन यादव, भूपेंद्र यादव आदि ग्रामीणों ने कहा कि निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांव सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोतहा के साथ ही इसके करीब आठ टोले पर निवास करने वाले लगभग 20 हजार आबादी निवास करती है।
विज्ञापन

तमाम सरकारी योजनाएं संचालित होने के बाद भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से अभी तक वंचित हैं। क्योंकि लोगों के लिए बेहतर सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य सुविधाएं नदारद हैं। लोगों ने नाराजगी जताते हुए राजनीतिक दलों के जिम्मेदारों को भी खूब कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि यहां के लोगों से वोट लेने के लिए जनप्रतिनिधि आते हैं। उसके बाद उनकी समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन देकर वोट लेने के बाद गायब हो जाते हैं। उसके बाद वह लोग समस्याओं को समाधान के लिए घने जंगल और नारायणी नदी पारकर दौड़ लगाते रह जाते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने के लिए तैयार नहीं होता है।

आस्था इंटरमीडिएट काॅलेज शिकारपुर के प्रधानाचार्य शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि यह समस्या केवल लोगों के लिए ही नहीं है। बल्कि यहां रहने वाले बच्चे, बुजुर्ग, महिला सबके लिए है। राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वह धरना समाप्त कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों के जिद के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed