{"_id":"5ec6b8a78ebc3e9045439da1","slug":"school-band-hone-tak-nahi-lagega-shulk-maharajganj-news-gkp352024587","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय बंद रहने तक परिवहन शुल्क नहीं लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय बंद रहने तक परिवहन शुल्क नहीं लगेगा
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना के संक्रमण काल में किसी भी बोर्ड के विद्यालय द्वारा शुल्क वृद्धि नहीं की जाएगी और न ही तीन माह के अग्रिम शुल्क को जमा करने पर अभिभावकों अथवा विद्यार्थियों पर दवाब बनाया जाएगा। विद्यालय बंद रहने तक विद्यार्थियों से परिवहन शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई व आईसीएसई तथा सरकार द्वारा अधिसूचित किसी अन्य परिषद से मान्य विद्यालयों द्वारा कोरोना के संक्रमण काल में किसी भी अभिभावक व विद्यार्थी को तीन माह के अग्रिम शुल्क को जमा कराने के लिए बाध्य न किया जाए। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कोई शुल्क वृद्धि न की जाए। बल्कि पिछले वित्तीय वर्ष के मुताबिक ही शुल्क लिया जाए। यदि किसी विद्यालय ने बढ़ी हुई दर पर शुल्क लिया है, तो अतिरिक्त शुल्क को आगामी महीनों के शुल्क में समायोजित कर लें। लॉकडाउन की अवधि में विद्यालय बंद रहने तक कोई परिवहन शुल्क न लिया जाए।