फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Say Indo-Israel nursery et ipapaalagey na duaran milyon

Maharajganj News: दो करोड़ से बन रही इंडो-इस्राइल नर्सरी

Sun, 25 May 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Say Indo-Israel nursery et ipapaalagey na duaran milyon
महराजगंज। जिले में मनरेगा से तैयार हो रही उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी का कार्य महज पांच फीसदी शेष है। अगले माह से हाईटेक नर्सरी में फल और सब्जियों की पौध तैयार करने का कार्य उद्यान विभाग की मदद से आजीविका समूह की महिलाएं करेंगी।
विज्ञापन

यहां के उत्कृष्ट बीज से तैयार पौधे किसानों को एक रुपये तो विभागों को 2 रुपये में उपलब्ध कराएंगी। जनपद के दो स्थानों पर बन रही नर्सरी का निरीक्षण स्टेट क्वालिटी मानिटर जगदीश प्रसाद वर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त गोरखपुर गजेंद्र बहादुर सिंह ने उपायुक्त मनरेगा करुणाकर अदीब व जिला उद्यान अधिकारी संजय रस्तोगी के साथ किया।
विज्ञापन

इंडो इजराइल उत्कृष्टता केंद्र की मदद से जनपद के दो विकास खंड में हाईटेक नर्सरी का निर्माण मनरेगा से उद्यान विभाग 2,58,07600 रुपये की लागत से करा रहा है। एक नर्सरी जहां निचलौल के बसुली में 1,29,03,800 रुपये से तो दूसरी सदर के विजयपुर में बीते वित्तीय सत्र से बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निरीक्षण में दोनों नक्सलियों का कार्य 95 फीसदी पूर्ण पाया गया। संयुक्त विकास आयुक्त ने बताया कि इस नर्सरी में उच्च क्वालिटी के बीज से पौधे तैयार करने की जिम्मेदारी आजीविका समूह को दी जाएगी।

अनार, कटहल, अमरूद, आम, ड्रैगन फ्रूट, नींबू व सब्जियों के पौधे तैयार कराने की व्यवस्था तेजी से कराएं, जिससे इसका लाभ किसानों को मिल सके और वह उच्च तकनीकी से तैयार पौधों की मदद से आय बढ़ा सकें। हाईटेक नर्सरी में सभी आधुनिक पौधशाला की व्यवस्था की गई है। जांच अधिकारियों ने क्वालिटी मानक का ध्यान रखकर पूरी हुई परियोजना के लिए उपायुक्त की सराहना की।
उपायुक्त मनरेगा ने कहा कि जनपद में मनरेगा से होने वाले कार्यों में गुणवत्ता मानक का ध्यान रखना पहली प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed