{"_id":"683222bfbc96556e8f0f7060","slug":"say-durg-seven-tan-demu-et-akasabi-ed-nautanwa-ya-anem-tan-kapalduan-oras-ya-atrasado-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-149968-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुर्ग सात और डेमू साढ़े छह घंटे देर से नौतनवा पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुर्ग सात और डेमू साढ़े छह घंटे देर से नौतनवा पहुंची
Sun, 25 May 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 25 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रूट पर चलने वाली ट्रेनों के देर से चलने के कारण यात्रियों को काफी समस्या हो रही है। शनिवार को इस रूट की सभी ट्रेनें देर से चल रही थीं, जिससे यात्री परेशान रहे।
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग से चलकर नौतनवा आने वाली दुर्ग एक्सप्रेस सात घंटे देरी से नौतनवा पहुंची और चार घंटे देर से रवाना हुई। यह एक्सप्रेस सप्ताह में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को नौतनवा से दुर्ग के लिए प्रस्थान करती है।
दुर्ग एक्सप्रेस शाम 7:55 बजे दुर्ग से नौतनवा के लिए प्रस्थान करती है जो अगले दिन रात 10 बजे नौतनवा पहुंचती है। शनिवार को यह ट्रेन सात घंटे देरी से चलकर सुबह पांच बजे नौतनवा पहुंची और नौतनवा से चार घंटे देरी से दोपहर एक बजे दुर्ग के लिए प्रस्थान की।
विज्ञापन
नौतनवा-गोरखपुर डेमू ट्रेन भी शनिवार को 6:30 घंटे देरी से नौतनवा आई और 5:40 घंटे की देरी से गोरखपुर के लिए प्रस्थान की। डेमू ट्रेन रोजाना नौतनवा से सुबह 6:05 बजे गोरखपुर के लिए जाती है, लेकिन यह ट्रेन 11:45 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हुई।
इससे यात्रियों को काफी समस्या हुई। कुछ यात्रियों को रोडवेज बस से अधिक किराया देकर यात्रा करना पड़ा। यह ट्रेन रात 8:05 बजे नौतनवा आती है और सुबह 6:05 बजे जाती है। इसी तरह नौतनवा नकहा जंगल 55069 पैसेंजर ट्रेन भी 4 घंटे की देरी से नौतनवा पहुंची और लगभग 3 घंटे की देरी से प्रस्थान की। छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शनिवार को डेढ़ घंटे की देरी से नौतनवा पहुंची।
नौतनवा स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम अंसारी ने बताया कि दुर्ग एक्सप्रेस और डेमू ट्रेन देर से आने के कारण यात्रियों को असुविधा हुई।