{"_id":"61f2e0c2567d3720cb738f2c","slug":"saroj-hounered-for-malnutrition-work-maharajganj-news-gkp4250259185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोज के प्रयास से बहोरपुर में बह रही सुपोषण की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोज के प्रयास से बहोरपुर में बह रही सुपोषण की बयार
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहोरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज जायसवाल प्रमाण पत्र प्?
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ग्रोथ चार्ट से करती हैं बच्चों की मॉनीटरिंग, पंजीकृत 115 बच्चों का नियमित करती हैं फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहोरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज जायसवाल के प्रयास सुपोषण की बयार बह रही है। वह ग्रोथ चार्ट से केन्द्र पर पंजीकृत 115 बच्चों का नियमित फॉलोअप करती हैं। इसका परिणाम है कि केन्द्र पर केवल तीन कुपोषित बच्चे हैं। एक भी बच्चा अति कुपोषित की श्रेणी में नहीं है। केन्द्र पर स्कूल छोड़ चुकी केवल एक किशोरी पंजीकृत है, जिसको स्कूल भेजने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।
आंगनबाड़ी केंद्र बहोरपुर पर सात माह से तीन साल के 70 तथा तीन साल से छह साल के 45 बच्चे पंजीकृत हैं। केंद्र पर 11-11 गर्भवती और धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज बताती हैं कि उनके द्वारा सभी बच्चों की ग्रोथ चार्ट से मॉनीटरिंग और फॉलोअप किया जाता है। सभी गर्भवती को जहां समय- समय पर चेकअप और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाता है। धात्री महिलाओं को समूह में बैठाकर स्तनपान कराने का तरीका भी बताया जाता है। सरोज ने कहा कि लाभार्थियों को केंद्र के माध्यम से मिलने वाले सूखा राशन /पोषाहार से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर सेवन करने के लिए बताया जाता है। गर्भवती व धात्री महिलाओं द्वारा पौष्टिक आहार लेने से उसका असर बच्चे पर भी पड़ता है। मां अगर सेहतमंद होगी तो बच्चा भी स्वस्थ होगा।
-------
कोरोना काल में बेहतर प्रदर्शन करने पर हो चुकी हैं सम्मानित
सरोज जायसवाल बताती हैं कि ग्राम निगरानी समिति की सदस्य होने के कारण कोरोना काल में प्रवासियों और कोविड प्रभावित लोगों का नियमित रूप से फॉलोअप करना पड़ता था। उनके द्वारा करीब दो सौ लोगों का नियमित फॉलोअप किया गया। कोरोना काल में बेहतर प्रदर्शन करने पर शिव शक्ति सेवा संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। लक्ष्मीपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी सरोज की सराहना की गई है। विभागीय स्तर की समीक्षा में भी सरोज का काम बेहतर मिलता है।