फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sarees across a wide range have also been procured, keeping in mind customers' preferences and budgets, and they are being well-received.

Maharajganj News: बाजार में रौनक, लाल परिधानों की बढ़ी मांग

Thu, 15 Oct 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sarees across a wide range have also been procured, keeping in mind customers' preferences and budgets, and they are being well-received.
महराजगंज। शारदीय नवरात्र को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तैयारियों के साथ ही कपड़ों और शृंगार सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। खासकर लाल रंग के परिधानों, माता की चुनरी और कृत्रिम आभूषणों की मांग अधिक है।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर के पास कपड़ा व्यापारी सिद्धांत गोयनका ने बताया कि नवरात्र में माता की चुनरी और लाल रंग की साड़ियों की मांग बढ़ी है। माता की चुनरी 200 से 1500 रुपये तक बिक रही है। लाल सिल्क की साड़ियों की कीमत 1000 से 2000 रुपये तक है, जबकि डिजाइनर साड़ियां 1000 से 5000 रुपये तक उपलब्ध हैं। ग्राहकों की पसंद और बजट को देखते हुए 500 से 1000 रुपये की रेंज में भी साड़ियां मंगाई गई हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर के पास शृंगार सामग्री विक्रेता मनोज कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान चूड़ी, बिंदी और कृत्रिम आभूषणों की खरीदारी बढ़ी है। बाजार में चूड़ी 20 से 300 रुपये तक और बिंदी पांच से 100 रुपये तक उपलब्ध है। कृत्रिम आभूषणों की कीमत 100 से 5000 रुपये तक है। अलग-अलग डिजाइन व कीमत के विकल्प होने से ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed