फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sapa kaaryakartaon ne kiya pradarshan

कलेक्ट्रेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Sep 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
sapa kaaryakartaon ne kiya pradarshan
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : MAHARAJGANJ
कलेक्ट्रेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम का शिलापट्ट महिला अस्पताल में लगाने की मांग की। क्योंकि सपा सरकार के दौरान महिला अस्पताल बना था। उधर, सपा के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस सतर्क रही। कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट गेट पर ही रोक दिया गया। कुछ कार्यकर्ताओं को ही डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रवेश दिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने बताया कि सपा सरकार में वर्ष 2013 में 100 बेड़ वाला अत्याधुनिक महिला अस्पताल बनवाया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिलान्यास किया था। अखिलेश यादव के नाम से संदर्भित शिलापट्ट को हटाकर वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री व तत्कालीन जनप्रतिनिधि नाम का शिलापट्ट लगा दिया गया। सपा कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर जल्द शिलापट्ट नहीं लगा तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. कृष्णभान सिंह उर्फ किसान सिंह सैंथवार, श्रीपत आजाद, राजेश यादव, सुमन ओझा, विंद्रेश कन्नौजिया, अमीर खान, जगदंबा गुप्ता, अतुल पटेल, अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव, जितेंद्र यादव, राममिलन गौड़, विजय यादव, सतपाल यादव, तसव्वर हुसैन, परशुराम निषाद, अमित चौबे, अर्जुन यादव, रामनारायण यादव, दीनबंधु उर्फ दीपू यादव, कुंदन सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, विनय प्रताप, अमित यादव, सूरज यादव, आशुतोष शुक्ला, राजेश निषाद, शमीम खान, अमरजीत साहनी, मैनुद्दीन, उमेश यादव, राधाकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘लोगों को गुमराह कर रही सरकार’
फरेंदा। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सपा सरकार के कार्यों को अपनी उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह कर रही है। यह बातें सपा नेता सैयद अरशद ने बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ सपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने में जुटी रही। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से तंग आ चुकी है। इस दौरान अशोक यादव, दरोगा लाल, दयाल यादव, इमरान खान, विनोद जायसवाल, महबूब, विनोद यादव, मेराज अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed