फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sanskrit schools will be rejuvenated

Maharajganj News: संस्कृत स्कूलों का होगा कायाकल्प

Sat, 08 Jun 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit schools will be rejuvenated
महराजगंज। संस्कृत विद्यालयों में बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने के लिए उनका कायाकल्प किया किया जाएगा। इससे यह विद्यालय भी आदर्श विद्यालय के रूप में दिखेंगे।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों में बेहतर पेयजल, अच्छे शौचालय, अतिरिक्त कक्षा कक्ष व प्रयोगशाला आदि का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। प्रस्ताव पास होते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में संचालित होने वाले मदन मोहन मालवीय संस्कृत स्कूल परतावल, योगेश्वर प्रसाद संकृत विद्यालय घुघली, लुंबिनी संस्कृत स्कूल फरेंदा, सरस्वती श्री पत्री दास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक स्कूल खैंचा स्थित विद्यालय काफी समय से बदहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें सुधारने के लिए विभाग व सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई। इन वजह से संस्कृत विद्यालयों में लगातार विद्यार्थियों की संख्या में कमी होने लगी। इसको देखते हुए शासन ने संस्कृत विद्यालयों को सुधारने की योजना तैयार की है।

बेसिक शिक्षा विभाग में चल रहे मिशन कायाकल्प योजना के तहत इन विद्यालयों में मिशन अलंकार योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए चार स्कूलों को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे।


प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विद्यालयों में बेहतर पेयजल, अच्छे शौचालय, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, खेल मैदान, बैडमिंटन व वालीबाल कोर्ट की स्थापना, चहारदीवारी, साइकिल स्टैंड, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, रेनवाटर आदि संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed